सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB changed the barricading of the border pillar, installed a new one

Maharajganj News: एसएसबी ने सीमा स्तंभ की बैरिकेडिंग को बदला, लगाया नया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
SSB changed the barricading of the border pillar, installed a new one
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर स्थित सीमा स्तंभ की बैरिकेडिंग को बदला गया है। लंबे समय से बैरिकेडिंग जर्जर अवस्था में होने से सीमा सुरक्षा को लेकर आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे हटाकर नई और मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है।
Trending Videos


असिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक ने बताया कि सीमा स्तंभ पर लगी पुरानी बैरिकेडिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। सीमा क्षेत्र में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे बदलना आवश्यक हो गया था। कार्य पूरा होने के बाद अब सीमा पर निगरानी और सुरक्षा पहले से अधिक सुदृढ़ हो गई है। स्थानीय स्तर पर नई बैरिकेडिंग लगाए जाने से अवैध आवागमन और सीमा से जुड़े अन्य सुरक्षा जोखिमों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। एसएसबी का यह कार्य सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed