सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stray cattle are destroying crops in Naikot area

Maharajganj News: नईकोट क्षेत्र में फसल बर्बाद कर रहे हैं छुट्टा मवेशी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle are destroying crops in Naikot area
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा तहसील अंतर्गत नईकोट क्षेत्र में आधा दर्जन की संख्या में छुट्टा मवेशी फसल बर्बाद कर रहे हैं। जानकारी के बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। फसल की रखवारी करने में किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
Trending Videos

बताया गया कि गजरहीं, बरवा खुर्द, मुड़ेहरा, छितरापार, कुरहवा, संपतिहां, गजरहां, नरकटहा, महुआरी, नईकोट के सिवानों में छुट्टा मवेशियों का झुंड फसल नुकसान कर रहा है। विजय कुमार, मुनिराम, विनोद, जोगी यादव, प्रकाश चौरसिया ने बताया कि गेहूं की फसल, सब्जी की खेती, बागवानी को छुट्टा पशुओं का समूह बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। रखवारी के बावजूद बचाव के प्रयास विफल हो जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया गया लेकिन समस्या समाधान नहीं किया गया। किसानों में अधिकारियों से जनहित में छुट्टा मवेशियों को गोसदन भेजने की मांग की है। जिक्र करने पर एडीओ पंचायत रामकृष्ण ने कहा कि जब भी उनके तक बात पहुंचती है तो छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोसदन भेजवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed