{"_id":"6adbbe58f10690af0b0145b9","slug":"strict-norms-for-firecracker-sales-temporary-licenses-to-be-issued-only-after-inspection-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187717-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पटाखा बिक्री पर सख्ती, जांच के बाद ही मिलेगा अस्थायी लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पटाखा बिक्री पर सख्ती, जांच के बाद ही मिलेगा अस्थायी लाइसेंस
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली पर पटाखा बिक्री का अस्थायी लाइसेंस लेना इस बार पहले की तरह सहज नहीं होगा। नए प्रावधान व सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कारोबारियों को पटाखा बिक्री का लाइसेंस दिया जाएगा। आबादी क्षेत्र से दूर भंडारण, अग्निशमन के इंतजाम, पुलिस और अग्निशमन विभाग की एनओसी के बाद ही लाइसेंस जारी होगा।
सदर कोतवाल धर्मेंद्र ने बताया कि लाइसेंस के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। एसडीएम कार्यालय पुलिस व अग्निशमन विभाग से एनओसी लेगा। इसके बाद ही अस्थायी लाइसेंस जारी होगा। तय सुरक्षा इंतजाम पूरे करने पर ही लाइसेंस का पात्र माना जाएगा। दिवाली से दो दिन पूर्व ही चिह्नित स्थानों पर बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
जनपद में बिक्री के लिए 19 स्थान चिह्नित : पुलिस व अग्निशमन विभाग ने पटाखा बिक्री के लिए जिले में 19 स्थान चिह्नित किए हैं। इसमें महराजगंज में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान, फरेंदा में गल्ला मंडी, नौतनवा में नौतनवा इंटर कॉलेज, घुघली में डीएवी कॉलेज, पनियरा में शुकहिया बाजार, परतावल में तिवारी का बागीचा, शिकारपुर में सिंदूरिया जाने वाली नहर पटरी, सोनौली में रामजानकी मंदिर, सिंदूरिया में शिकारपुर जाने वाली नहर पटरी, निचलौल में दामोदरी पोखरा, सिसवा में प्राइमरी स्कूल, अड्डा बाजार में महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने, बृजमनगंज में पक्के पोखरा के किनारे, लक्ष्मीपुर में वन विभाग के खाली स्थान पर, ठूठीबारी में इंटर कॉलेज के बगल में, पुरंदरपुर में मोहनापुर ढाले के पास खाली स्थान, चौक में सब्जी मंडी, बलुही धूस में चौराहे के खाली स्थान और धानी बाजार में पोखरे के पास का स्थान चिह्नित किया गया है।