फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students are improving their preparation through the convenience of mock tests; students from classes 6 to 12 are benefiting.

Maharajganj News: एकेडमिक व प्रतियोगी परीक्षा में मददगार बन रहे डिजिटल प्लेटफाॅर्म

Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students are improving their preparation through the convenience of mock tests; students from classes 6 to 12 are benefiting.
महराजगंज। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए केवल किताबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। कक्षा छह से 12 तक की एकेडमिक पढ़ाई हो या एनडीए, बैंकिंग, सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, यूपी बोर्ड व एनसीईआरटी के डिजिटल प्लेटफाॅर्म विद्यार्थियों की शिक्षा को उत्कृष्ट बना रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित ज्ञान एकेडमी, स्पर्श और दीक्षा जैसे पोर्टल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन प्लेटफाॅर्मों पर लाइव कक्षाएं, रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जहां परीक्षा परिणामों में सुधार की गुंजाइश दिख रही वहीं शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ी है।
विज्ञापन

ज्ञान एकेडमी पर लाइव क्लास- ज्ञान एकेडमी पोर्टल पर कक्षा 6 से 12 तक के लिए विषयवार लाइव कक्षाएं संचालित हो रही हैं। छात्र-छात्राएं घर बैठे एक्सपर्ट शिक्षकों से पढ़ सकते हैं और छूटी हुई क्लास का रिकॉर्डेड वीडियो भी देख सकते हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी आधारित पीडीएफ, नोट्स और असाइनमेंट भी उपलब्ध हैं। इसी तरह स्पर्श और दीक्षा पोर्टल भी अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा पोर्टल पर यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार ई-कंटेंट, मॉक टेस्ट और क्विज उपलब्ध हैं, जबकि स्पर्श पोर्टल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स और प्रैक्टिस सेट मुहैया करा रहा है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय के अधिकांश बच्चे गरीब परिवार से हैं, कोचिंग नहीं ले सकते। डिजिटल प्लेटफार्म से उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा मिल रही है। लाइव क्लास से डाउट क्लियर हो रहे हैं और मॉक टेस्ट से आत्मविश्वास बढ़ा है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने कहा कि दीक्षा और ज्ञान एकेडमी ने सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के बीच की खाई को पाटा है। अब गांव का बच्चा भी वही कंटेंट पढ़ रहा है जो शहर के बच्चे को मिल रहा है।


बोले अधिकारीएनसीईआरटी व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कई डिजिटल प्लेटफाॅर्मों को शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनुमन्य किया है। जरूरत के मुताबिक शिक्षक व विद्यार्थी इन डिजिटल प्लेटफाॅर्मों का उपयोग कर रहे हैं।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article