{"_id":"6a384e146756ff01a3078600","slug":"successful-vvm-exam-students-will-receive-training-at-bhabha-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179649-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वीवीएम परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को भाभा में मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वीवीएम परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को भाभा में मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छठीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों को मौका, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
महराजगंज। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की अभिरुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा नवंबर में होगी। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र व इसरो जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। 30 सितंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डीआईओएस स्तर से स्कूलों को पत्र जारी कर बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों की रुचि की बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) परीक्षा का प्रावधान राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया है। राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव और जीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा कक्षा छह से 11वीं तक के स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्यक्रम के तहत है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक क्षमता वाले युवाओं की पहचान करना है।
प्रथम स्तर की ऑनलाइन परीक्षा की स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन के मूल्यांकन का दूसरा चरण राज्य स्तरीय रहेगा। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन वीवीएम डाट ओआरजी पर कर सकते हैं।ऑनलाइन परीक्षा नवंबर 2026 में होगी, जिसका परिणाम 30 नवंबर 2026 तक आएगा। परीक्षा के चयनित विद्यार्थियों को डीआरडीओ, इसरो और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) जैसी प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को निर्देश हैं कि वह अपने यहां के बच्चों का पंजीकरण कराएं। ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय को क्रमशः 25,000 रुपये, 15,000 रुपये और 10,000 रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।