सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers will take out a torchlight procession today to protest against the mandatory TET.

Maharajganj News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक आज निकालेंगे मशाल जुलूस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers will take out a torchlight procession today to protest against the mandatory TET.
विज्ञापन
महराजगंज। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ और अटेवा पेंशन बचाओ के संयुक्त आह्वान पर जिले के शिक्षक कर्मचारी सोमवार को मशाल जुलूस निकालेंगे। जुलूस शाम 5 बजे जीएसवीएस इंटर काॅलेज से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक जाएगा।
Trending Videos

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अटेवा के जिला महामंत्री शिव सरन सिंह की अध्यक्षता में फरेंदा में बैठक आयोजित की गई। शिक्षक कर्मचारियों ने टीईटी अनिवार्यता को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताया और कहा कि यह पेंशन व अन्य अधिकारों पर भी प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि टीईटी को अनिवार्य न बनाया जाए और पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। इस दौरान सर्वसम्मति से मशाल जुलूस निकालने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जूनियर शिक्षक संघ के डाॅ. कैलाश नाथ मौर्या, जिला मंत्री बिहारी, दिनेश चंद्रगुप्त, वैभव द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, शाह आलम, अरविंद यादव, विकास मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, प्रदीप शुक्ला, जय सुन्दर, राजेश शर्मा, संजीत सेठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed