{"_id":"6a384ca323cddb70dc0efea0","slug":"the-general-public-should-not-have-to-make-unnecessary-rounds-of-government-offices-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179639-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आमजन को अनावश्यक रूप से न लगाने पड़ें सरकारी कार्यालयों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आमजन को अनावश्यक रूप से न लगाने पड़ें सरकारी कार्यालयों के चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए बोले पंकज चौधरी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, पेंशन, आवास तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। पंकज चौधरी ने प्रत्येक फरियादी की बात सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
पंकज चौधरी ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग जनहित के मामलों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुनना तथा उसके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है।
विज्ञापन
पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।