सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The government's objective is to ensure that the benefits of government schemes reach the last person in society.

Maharajganj News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The government's objective is to ensure that the benefits of government schemes reach the last person in society.
विज्ञापन
मुड़ली गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं



लक्ष्मीपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत मुड़ली में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ उनका लाभ भी उठाया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, नलकूप विभाग तथा राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। चौपाल के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बच्चों का बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और समुचित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रामनगर ए एन एम सेंटर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीपी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी मृत्युंजय यादव, अधीक्षक अरुण गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, सीपी मिश्रा, राकेश पांडेय, राजेश यादव,आशुतोष शुक्ल, रानू पांडेय, कमलाकांत पांडेय, सूयश त्रिपाठी, राम बेलास प्रधान, राम अचल यादव प्रधान, दीनानाथ साहनी प्रधान, उपेंद्र यादव प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed