{"_id":"69dbf528791604f45d046579","slug":"the-in-laws-did-not-send-off-his-wife-so-the-young-man-slit-his-throat-with-a-blade-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-175250-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई, युवक ने ब्लेड से काट लिया अपना गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई, युवक ने ब्लेड से काट लिया अपना गला
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई से कई महीने के बाद लौटा था युवक
पुरंदरपुर क्षेत्र के सैलदह गांव का मामला
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के सैलदह गांव में ससुराल आए युवक ने विवाद के बाद अपने गला ब्लेड से काट लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज निवासी विशाल कई महीनों पहले आजीविका के लिए चेन्नई गया था। वह शनिवार को घर लौटा और कुछ देर के बाद पत्नी को विदा कराने के लिए पुरंदरपुर क्षेत्र के सैलदह पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, विशाल पत्नी को तुरंत ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा लेकिन लोगों ने कहा कि कल सुबह विदा कर देगें। लेकिन वह किसी की बात को सुनने को तैयार नही था।
इसके बाद विदा कराने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। युवक काफी देर तक ससुराल में हंगामा करने लगा। आरोप है कि युवक आवेश में आकर घर से निकला और ब्लेड से अपना गला काट लिया। युवक को खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन व ग्रामीणों की मदद से युवक को तत्काल सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उसकी हालत में सुधार है।
Trending Videos