सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Kalash Yatra of Rudra Mrityunjay Mahayagna was taken out with band-baja.

Maharajganj News: बैंड-बाजे के साथ निकाली रुद्र मृत्युंजय महायज्ञ की कलश यात्रा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Kalash Yatra of Rudra Mrityunjay Mahayagna was taken out with band-baja.
विज्ञापन
सिंदुरिया में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा
Trending Videos

महराजगंज। क्षेत्र की ग्राम सभा सिंदुरिया में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से शनिवार को श्री श्री रुद्र मृत्युंजय महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर सिंदुरिया चौराहा होते हुए शीतलापुर, पतरेंगवा, पिपरा कल्याण, सोनवल, परसामीर, सड़क टोला व मंगलपुर होकर सिंदुरिया चौराहे पर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंची।
यहां देवरिया शाखा की बड़ी गंडक नहर पर यज्ञाचार्य शिव प्रताप शास्त्री के नेतृत्व में विधि-विधान पूर्वक मंगल कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा अपने यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किया। यात्रा में शामिल भक्तगण जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी महिलाएं भक्तिगीत गा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर बज रहे भक्ति गीत पर भक्तगण झूमते नजर आए। यात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी आकर्षक थी। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय लग रहा था। यज्ञ समिति के संचालक मुनीब शर्मा ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति पांच अप्रैल को होगी। इस दौरान श्री साकेत रामलीला रामलीला मंडल शत्रुघ्न किला अयोध्या के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। शोभा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, केशव यादव, प्रेमसागर गुप्ता, गोविंद जायसवाल, सोनू जायसवाल सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed