सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The mystery of the body found on the railway track is entangled in murder-suicide.

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की गुत्थी हत्या-आत्महत्या में उलझी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the body found on the railway track is entangled in murder-suicide.
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को उठाया, पूछताछ के बाद छोड़ा
Trending Videos

शनिवार को रेलवे ट्रैक पर घुघली थाने के करौता उर्फ नेबुइया निवासी प्रिंस का मिला था शव
खुशहालनगर। शनिवार को रेलवे ट्रैक पर घुघली थाने के करौता उर्फ नेबुइया निवासी प्रिंस (15) की मिली लाश की गुत्थी आत्महत्या और हत्या के बीच उलझती जा रही है। प्रिंस के पिता गणेश की सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
मृतक के पिता हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे हैं। घटना के कुछ ही घंटे बाद ही पुलिस ने गांव के ही चार युवकों को थाने लाकर घंटों पूछताछ कर छोड़ दिया। प्रिंस के पिता गणेश के अनुसार मामले में गांव के कुछ युवकों की भूमिका संदिग्ध है। इसी वजह से पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई है। घटना के बाद मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक प्रिंस एक होनहार और शरीफ लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिंस ने शुक्रवार की शाम अपने दो मित्रों के साथ इंद्रपुर चौराहे पर एक दुकान से कपड़ा खरीदा था। इस मामले में पुलिस ने लेन-देन के मामले में भी पूछताछ की है। इसके बाद उसे सीसीटीवी फुटेज में जखिरा चौराहे पर अकेले घूमते हुए देखा गया है। रात नौ बजे तक उसके घर न लौटने पर परिजन उसके एक मित्र से पूछने गए तो वह भी कुछ नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस को रेलवे विभाग से सूचना मिली कि खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के समीप उसकी लाश मिली है।
इस संदर्भ में एसओ घुघली कुमार गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में हर एंगिल से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed