सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The newly appointed office bearers of the Chamber of Commerce took the oath of office and secrecy.

Maharajganj News: व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed office bearers of the Chamber of Commerce took the oath of office and secrecy.
विज्ञापन
संगठन की मर्यादा को अक्षुण्ण रख एकजुटता को बनाए रखने पर दिया गया बल
Trending Videos

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
नौतनवा। नगर स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, महामंत्री किशोर मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष किशन खेतान एवं अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों की सुरक्षा और उनकी आवाज को हमेशा बुलंद रखना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। नई कार्यकारिणी से यही अपेक्षा है कि वह संगठन की मर्यादा को अक्षुण्ण रखते हुए आपसी एकरूपता और एकजुटता को हमेशा बनाए रखे और अपनी शक्तियों का सदैव व्यापार और व्यापारियों के लिए ही सदुपयोग करें। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, सुधाकर जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, नंदलाल जायसवाल, प्रहलाद प्रसाद, रमेश चंद्र गुप्ता, गोपाल अग्रहरि, सुनील श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed