{"_id":"697d17b9436f81d54e0ea1a9","slug":"the-person-who-tried-to-intervene-was-beaten-up-fir-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170488-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को पीटा, चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को पीटा, चार पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया का मामला
ठूठीबारी। झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट जब कोतवाली पुलिस ने नहीं दर्ज की तो उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया के बड़का टोला निवासी सुनील मद्धेशिया ने बताया कि मैं 16 जनवरी को गांव के रामकिशुन मद्धेशिया के यहां मजदूरी करने गया था। 3 बजे दिन में रामकिशुन मद्धेशिया व माधुरी के बीच कहासुनी होने लगी। मेरे मना करने पर माधुरी व सतीश मुझे गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगे। मैं भाग कर अपने घर आ गया। इसके बाद माधुरी, सतीश, व्यास, राजकुमार गोलबंद होकर मेरे दरवाजे पर आए और मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित का कहना है कि उन लोगों ने मुझे घर से खींच कर लाठी-डंडा व लात मुक्के से बुरी तरह से मारा-पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए योगेन्द्र को भी बुरी तरह से पीटा गया।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि पीड़ित सुनील मद्धेशिया की तहरीर पर माधुरी, सतीश, व्यास, राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
Trending Videos