{"_id":"697d1658ee2901e41b0079aa","slug":"those-responsible-were-forgotten-by-putting-gravel-on-the-road-for-two-kilometers-pedestrians-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170431-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो किमी तक सड़क पर गिट्टी डालकर भूल गए जिम्मेदार, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो किमी तक सड़क पर गिट्टी डालकर भूल गए जिम्मेदार, राहगीर परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलौही-ललाइन पैसिया पीडब्ल्यूडी मार्ग पर चार महीने पहले गिराई गई थी गिट्टी
अड्डा बाजार/कोल्हुई। बृजमनगंज ब्लॉक के बेलौही-ललाइन पैसिया पीडब्ल्यूडी मार्ग पर चार महीने से लगभग 2 किलोमीटर तक गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क पर गिट्टी के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। रास्ता खराब होने से इससे करीब 30 हजार लोग प्रभावित हैं।
ललाइन पैसिया के ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क को बनाने के लिए चार महीने पहले लगभग 2 किलोमीटर दूरी तक बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया। गिट्टियां बिखर कर किनारे खेतों में फैल रही हैं। बाइक, साइकिल वाले राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस रास्ते ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक आदि भारी वाहन गुजरने के कारण सड़क के किनारे हिस्से पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे छोटे चार पहिया वाहन ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता बेलौही, रायपुर पंडित, अमहवा टोला, मदरसा, जरौली होकर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ललाइन पैसियां से जुड़ा है। ग्रामीणों ने सड़क का जल्द का निर्माण पूर्ण करने की मांग किया है। अधीशासी अभियंता एडिसन सिंह ने बताया कि जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos