सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three caught gambling, one absconding

Maharajganj News: जुआ खेलते तीन पकड़े, एक फरार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Three caught gambling, one absconding
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। स्थानीय पुलिस ने एक स्थान पर छापा मार कर जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 210 रुपए व ताश की गड्डी बरामद हुई है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार शाम में एसआई विनय कुमार राय, सर्वोदय पांडे हमराहियों के साथ गश्त के लिए सिकरी आबादी क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान काली मां स्थान पर मंदिर प्रांगण में पुलिस कर्मियों को कुछ आवाज सुनाई पड़ी। अंदर जाकर देखा गया तो चार लोग जुआ खेल रहे थे। मौके से ताश की गड्डी व 210 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सद्दाम, सनाउल्लाह, गणेश निवासी सीकरी के रूप में हुई। एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान दानिश निवासी सिकरी के रूप में हुई है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed