{"_id":"69ade5aada0046f98a0803cd","slug":"travel-to-the-station-is-difficult-migrant-passengers-rely-on-taxis-and-buses-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-154650-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टेशन तक सफर मुश्किल, टैक्सी-बस के भरोसे प्रवासी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टेशन तक सफर मुश्किल, टैक्सी-बस के भरोसे प्रवासी यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली का त्योहार खत्म होने के बाद रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करने वाले प्रवासी अब वापस अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। लेकिन, उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बड़े रेलवे स्टेशन की सुविधा नहीं होने के कारण अधिकांश यात्रियों को बस्ती या गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए टैक्सी, बस या अन्य सवारियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिले की तहसीलों नौगढ़, शोहरतगढ़, इटवा, बांसी और डुमरियागंज से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात जैसे शहरों में काम करने के लिए जाते हैं। होली के बाद अब वे वापस लौट रहे हैं, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने की परेशानी उनकी यात्रा को मुश्किल बना रही है।
नौगढ़ के रहने वाले यात्री रामनिवास यादव ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाने के लिए गोरखपुर स्टेशन जाना पड़ता है। इसके लिए पहले टैक्सी से बस्ती या सीधे गोरखपुर पहुंचना पड़ता है, जिसमें काफी समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के बाद सवारियों की मांग बढ़ने से कई वाहन चालक ज्यादा किराया भी वसूल रहे हैं।
इटवा क्षेत्र के सलीम अंसारी ने बताया कि उन्हें पंजाब के लुधियाना जाना था। उन्होंने कहा कि बस्ती स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्हें सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना किराया देना पड़ा। बांसी के मुकेश चौहान का कहना है कि अगर सिद्धार्थनगर में ही बेहतर रेल सुविधा होती तो यात्रियों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि कई बार समय पर वाहन नहीं मिलने से ट्रेन छूट जाने का डर भी बना रहता है।
यात्रियों का कहना है कि जिले से सीधे प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन सुविधा बढ़ाई जाए या फिर स्टेशन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रवासियों को राहत मिल सके।
Trending Videos