सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two groups of youth fight, video going viral

Maharajganj News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youth fight, video going viral
विज्ञापन
श्यामदेउरवां चौराहे पर अंडे की दुकान पर मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद
Trending Videos

परतावल। शनिवार देर शाम श्यामदेउरवां चौराहे पर स्थित एक अंडे की दुकान पर मामूली बात को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में छह युवकों का चालान कर दिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में कुछ युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गई।मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अनूप गुप्ता, लक्की मद्धेशिया, अभय मद्धेशिया, रवि प्रकाश, सर्वेश, निवासी श्यामदेउरवां व नन्दू कुमार निवासी रामपुर चकिया को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मारपीट में शामिल छह आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed