सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two Iranian citizens going from India to Nepal with the help of fake documents arrested

Maharajganj: फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Nov 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज के साथ आब्रजन और पुलिस ने नेपाल जाते समय किया गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में थे।

Two Iranian citizens going from India to Nepal with the help of fake documents arrested
पुलिस की गिरफ्त में ईरानी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज के साथ आब्रजन और पुलिस ने नेपाल जाते समय किया गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में थे। सूचना के बाद आब्रजन विभाग और पुलिस ने सीमा पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया। आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


शनिवार रात करीब एक बजे आब्रजन विभाग को सूचना मिली कि दो ईरानी नागरिक अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने वाले हैं। सूचना के बाद आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने सरहद पर जांच शुरू कर दी और करीब रात एक बजे अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के जरिए भारत से नेपाल जा रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर पता चला कि ईरानी नागरिक अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोलट व राशिद बताया। नौतनवा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह  ने बताया कि पकड़े गए दोनों ईरानी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed