सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unidentified youth dies after being run over by a train.

Maharajganj News: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Unidentified youth dies after being run over by a train.
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड मारवाड़ी गांव के निकट गेट संख्या 32 सी के पास शुक्रवार को 5:35 बजे पर ओएमएस ट्रेन से कटकर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर संपतिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। बताया गया रेलवे ट्रैक आदि जांच अधिकारियों की ओएमएस ट्रेन नौतनवा से गोरखपुर लौट रही थी। महुआरी गांव के पास एक युवक ट्रेन से कट गया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया शव क्षतविक्षत होकर 100 मीटर तक ट्रैक पर विखरा पड़ा था। शव के पास मोबाइल या कोई पहचान पत्र नहीं मिला। जिससे पहचान हो सके। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि रेल पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस मौके पर गई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed