सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unseasonal rains have increased farmers' worries, causing problems in harvesting.

Maharajganj News: बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई-मड़ाई में होगी दिक्कत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains have increased farmers' worries, causing problems in harvesting.
विज्ञापन
शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका
Trending Videos


संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बन गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वजह यह है कि बारिश के चलते गेहूं की बालियां काली पड़ जाएंगी।
क्षेत्र में शुक्रवार से ही बादल छाए रहे। शुक्रवार की रात में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया है। अब भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दूसरी तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक कर तैयार है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
पक कर तैयार हुई गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका
हरिहरपुर। बेमौसम बारिश और बादलों की आवाजाही से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पक कर तैयार हुई गेहूं की बालियां खराब होने से दाने काले पड़ जाएंगे। इससे उपज की वाजिब कीमत नहीं मिल पाएगी।
शुक्रवार की रात हरिहरपुर, महुली और नाथनगर इलाके में हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान रघुपति यादव, दीपेंद्र पटेल, अंगद चौधरी, अशोक चौधरी ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बारिश होने से बालियां खराब हो जाएंगी। इससे उपज प्रभावित होगी। बारिश के चलते गेहूं के दानों का रंग काला पड़ जाने से उपज की वाजिब कीमत भी किसानों को नहीं मिल पाएगी। किसानों ने बताया कि बारिश के बाद भी बादल छाए हुए हैं, यदि तेज हवा के साथ और बारिश हुई तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। अब तक किसान गेहूं की फसल में पूरी लागत लगा चुके हैं, ऐसे में यदि मौसम खराब होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए गेहूं की उपज ही परिवार की परवरिश और बच्चों की पढ़ाई का जरिया है, जो मौसम की मार से प्रभावित होगी।
000000000000000000000
पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed