सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When three bodies were lifted together, everyone's eyes became moist.

Maharajganj News: एक साथ उठी तीन अर्थी तो नम हो गई सभी की आंखें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
When three bodies were lifted together, everyone's eyes became moist.
सिमिता की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
गांव में नहीं जले चूल्हे, छाया रहा सन्नाटा, एक ही परिवार की थीं दो महिलाएं
Trending Videos

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महावन खोर उर्फ बड़हरा में उस समय मातम छा गया जब एक गांव में तीन लोगों के मरने व 17 लोगों के घायल होने की खबर मिली। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार के कारण सभी की आंखें नम हो गईं। इसमें निर्मला और मीरा एक ही परिवार की थीं।
बुधवार को ग्राम सभा महावन खोर उर्फ बड़हरा के करीब 25-30 लोग। एक ट्राॅली पर बैठकर चैत पूर्णिमा के अवसर पर भैसाहां दुर्गा मंदिर में दर्शन करने व नहाने के गए थे। खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास अभी वह पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में गिर गई। इससे सभी श्रद्धालु ट्राॅली के नीचे दब गए। लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और लोगों को किसी तरह से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में तीन महिलाएं एक गांव की इलाज के दौरान न महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक शिमिरित देवी विधवा थीं, उनके पति की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बहू ने रोते बताया कि मेले में दर्शन करने के लिए जाने नहीं दे रहे थे लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था। वहीं निर्मला की चार पुत्रियों व एक पुत्र हैं। अभी एक ही पुत्री की शादी हुई है।
उन्हीं के जेठ की पत्नी मीरा देवी की दो पुत्रियों या व एक पुत्र हैं। कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली विमला देवी विधवा थी मेहनत मजदूरी करके किसी तरह बच्चों को खिलाती पिलाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed