सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul bus stand approved through PPP model

Maharajganj News: पीपीपी माॅडल से निचलौल बस अड्डे को मंजूरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul bus stand approved through PPP model
विज्ञापन
महराजगंज। 2007 से पहले जनपद में संचालित निचलौल डिपो का निर्माण पीपीपी माॅडल पर विकसित किया जाएगा। इसकी मंजूरी बुधवार को राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने देते हुए पत्र जारी किए हैं।
Trending Videos

जिले को यह सौगात सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल की सक्रियता से प्राप्त हुई है। परिवहन मंत्री से मिलकर उन्होंने निचलौल बस अड्डे के लिए आवाज बुलंद की, मंजूरी पत्र जारी होने से जिले में हर्ष का माहौल है। निचलौल बस अड्डे की बात करें तो वर्ष 1989 में सिसवां विस की बंद चीनी मिल (खड़सारी) के परिसर को परिवहन निगम निचलौल का डिपो बनाया गया। यहां से बसें राजधानी दिल्ली तक दौड़ती रही। इस डिपो ने सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग को पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2007 में अतिवृष्टि से डिपो परिसर में जलभराव हो गया जिसके बाद कुछ माह के लिए डिपो को मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन इस बदलाव के बाद दोबारा निचलौल डिपो से बसों का संचालन नहीं शुरू हो पाया। जनपद के निवासी गोविन्द वर्मा के मुताबिक इसी वर्ष मौजूदा मुख्यमंत्री व तबके गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी प्रदेश सरकार ने करा दी जिसके बाद पूर्वांचल संप्रदायिकता की आग में झुलसा।
उस समय उपद्रवियों ने निचलौल डिपो के भवन व बसों को निशाना बनाया। जिसके बाद अगस्त 2008 में महराजगंज व सोनौली दो रोडवेज बस डिपो का शिलान्यास हो गया।इसके बाद निचलौल डिपो का नाम व भवन गुमनामी के अंधेरे में डूबता गया। विधायक बनने के बाद प्रेम सागर पटेल ने इसके लिए लगातार प्रयास किया तो अब परिवहन मंत्री ने इसे पीपीपी माडल पर बनाए जाने के लिए हरी झंडी दी है।
निचलौल बस अड्डे को दोबारा संचालित कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके मंजूरी मिलने की जानकारी मिल रही, लेकिन विभाग से अभी कोई पत्र नहीं मिला है।
सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed