{"_id":"69dcca61f93c2bebf408741c","slug":"maharajganj-sp-conducts-late-night-inspection-of-farenda-police-station-sub-inspector-suspended-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसपी देर रात पहुंचे थाने, मिली खामियां...उपनिरीक्षक को किया निलंबित- 3 के खिलाफ जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसपी देर रात पहुंचे थाने, मिली खामियां...उपनिरीक्षक को किया निलंबित- 3 के खिलाफ जांच का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
एसपी के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेंद्र कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक व ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए है।
निरीक्षण करते एसपी
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार की देर रात कोतवाली फरेंदा का औचक निरीक्षण किया, जहां पर कार्यो के प्रति लापारवाही मिलने पर उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को तत्काल निलंबित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक व मुंशी के जांच करने का आदेश दिया है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को देर रात थाना कोतवाली फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, थाना कार्यालय, साइबर, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। इन कमियों पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक फरेंदा योगेंद्र कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक व ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए है।
पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक फरेंदा और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी, और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।