फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman killed, another critically injured after being hit by a speeding truck.

Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

Thu, 13 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, another critically injured after being hit by a speeding truck.
चेहरी गांव के पास फरेंदा मार्ग पर हुआ हादसा, सड़क किनारे पैदल जा रहीं थीं महिलाएं
विज्ञापन

हादसे के बाद पलट गया ट्रक, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4:40 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेहरी के पास फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी-25 डीटी-3866 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी उम्र (45) निवासी चेहरी टोला कोल्हुाजोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती पत्नी पारस गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed