{"_id":"6976868e41fec6742b021607","slug":"woman-slipped-and-fell-from-stairs-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1033-170173-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीढ़ी से फिसलकर गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीढ़ी से फिसलकर गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए गेहूं सुखा कर छत से नीचे ला रही थी महिला
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर- 4 शिवाजी नगर में रविवार को एक हादसे में महिला की मौत हो गई। छत से गेहूं उतारते समय सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण उर्मिला नीचे गिर पड़ीं। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शिवाजी नगर निवासी उर्मिला शर्मा रविवार को अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में छत पर गेहूं सुखा रही थीं। गेहूं सूख जाने के बाद वह उसे बोरे में भरकर सीढ़ी के सहारे नीचे उतार रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने के कारण वह सीढ़ी से गिर पड़ीं। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें चौक स्थित गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति प्रमोद शर्मा, पुत्र आशीष शर्मा और पुत्री हैपी शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुशियां मातम में बदलीं
वार्ड नंबर-4 के निवासी प्रमाेद शर्मा के घर की खुशियां एक घटना से मातम में बदल गईं। उर्मिला देवी खुशी-खुशी बेटी की शादी की तैयारी कर रही थीं। अस्पताल में उर्मिला की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची घर में मातम छा गया। बेटी हैपी और पुत्र आशीष एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। बेटी हैपी ने रोते हुए बताया कि मां उसकी शादी को लेकर बेहद खुश थीं। वह कहती थीं कि बेटी की शादी धूमधाम से करेंगी, खूब नाच-गाना होगा। बच्चों चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos