{"_id":"69e692cdc012a83e80056f18","slug":"woman-throws-piece-of-meat-in-ancient-shiva-temple-premises-tension-in-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175733-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महिला ने फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव
विज्ञापन
नौतनवा । खोरिया बाजार स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने की सूचना पर पहुंची पुल
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की ही एक महिला ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया। इसकी सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव में तनाव का माहौल है। मंदिर की सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
जानकारी मिलते ही खोरिया बाजार चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मांस हटाकर मंदिर की साफ-सफाई कराई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी महिला समेत उसके परिवार के अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है।
जानकारी के मुताबिक, खोरिया बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार की रात एक महिला ने प्लास्टिक के थैले में रखकर मांस का टुकड़ा मंदिर में फेंक दिया। फर्श पर गिरते ही प्लास्टिक का बैग फट गया और मांस के टुकड़े मंदिर में बिखर गए। मांस फेंकते समय किसी ने महिला को देख लिया और शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मंदिर में मांस देखकर लोग हंगामा करने लगे।
जानकारी मिलने पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने मांस को हटाकर मंदिर की सफाई कराई। इसके बाद भी लोग दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। जानकारी मिलते ही एसओ पुरुषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में एकत्रित होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण थाने पहुंच गए। एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X