{"_id":"69cc27fcc0bbc4c6250e1632","slug":"womans-body-found-in-bushes-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174443-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों के बीच मिला महिला का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चरभरिया के पास झाड़ियों के बीच मिला शव
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव चरभरिया के पास झाड़ियों के बीच मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक, चरभरिया निवासी कुछ लोग सिवान की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग गांव से निकल पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी अचानक नजर झाड़ियों के बीच एक महिला के शव पर पड़ी। शव देखने के बाद वह लोग वापस गांव लौटे और इसकी सूचना अन्य लोगों को भी दी। कुछ ही देर बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला सलवार और सूट पहनी हुई थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos