{"_id":"6a384ce264f178e83a039066","slug":"yoga-is-indias-ancient-and-invaluable-cultural-heritage-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179674-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है योग
विज्ञापन
धनेवा स्थित स्टेडियम में योग प्रशिक्षक को प्रमाण पत्र देते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के दौरान बोले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
महराजगंज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।
इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। आज के समय में योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली का आधार बन चुका है।
उन्होंने कहा कि योग का महत्व आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की, जिसके बाद विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा को विश्व स्तर पर सम्मान और स्वीकार्यता प्राप्त हुई है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति का भी मार्ग प्रशस्त करता है।
इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा भी योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
महराजगंज। योग दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा स्टेडियम में योग एवं आयुर्वेद/प्राकृतिक चिकित्सा विषयक वाद-विवाद, निबंध, संगोष्ठी, योग तथा रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सूरज गुप्ता प्रथम तथा विशाल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में रिग्रिश्म प्रथम और आंचल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम एवं संध्या द्वितीय स्थान पर रहीं। संगोष्ठी प्रतियोगिता में अनामिका विश्वकर्मा ने प्रथम, बागेश ने द्वितीय, संजना कुशवाहा ने तृतीय तथा विशाल जायसवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वर्मा प्रथम, विशाल जायसवाल द्वितीय और बालाजी वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। योग प्रतियोगिता में शौर्य प्रजापति ने प्रथम, बागेश ने द्वितीय तथा अभय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवा की अंकिता, सोनी धवल और संध्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो