सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man was beaten and injured, FIR lodged against three

Maharajganj News: युवक को मारपीट कर किया घायल, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young man was beaten and injured, FIR lodged against three
विज्ञापन
ठूठीबारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटहिया में तीन मनबढ़ों ने बुधवार को एक युवक को बुधवार को लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारकर घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
Trending Videos

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटहिया निवासी रामनिवास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मंदिर परिसर में दुकान है। बुधवार को सुबह 9 बजे के करीब गांव के दिलीप, दीपू और चिनका मोबाइल से संबंधित किसी बात पर मेरे छोटे लड़के अनिकेश को ढूंढते हुए दुकान पर आकर गाली देने लगे। अनिकेश को वहां नहीं पाकर तीनों ने मुझे और मेरे बड़े लड़के गंगेश यादव को देखते ही भद्दी-भद्दी गाली देते हुए दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। साथ ही लाठी-डंडे व रॉड से मेरे बड़े लड़के गंगेश यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी दिलीप, दीपू और चिनका के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed