{"_id":"69c845b46d4e0b5df00e1fd4","slug":"youth-injured-in-accident-dies-fir-registered-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-148223-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करियाजोत गांव निवासी रामदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र साहिल कार चलाता था।
तीन फरवरी 2026 को वह वाहन मालिक के कहने पर हैंसर बाजार सामान लेने जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे बारीडीहा (कोचरी) गांव के पास अचानक कार का इंजन गर्म होकर बंद हो गया। आरोप है कि साहिल जैसे ही गाड़ी से उतरकर बोनट की ओर बढ़ा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। जहां उसी दिन रात करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos