{"_id":"6a15ec9056ad4684c705bbc4","slug":"300-applications-for-png-connections-were-received-in-mahoba-and-kabrai-areas-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125610-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा और कबरई क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन के लिए आए 300 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा और कबरई क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन के लिए आए 300 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कबरई और महोबा में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सेवा को लेकर लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। अप्रैल और मई में अब तक करीब 300 उपभोक्ताओं ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। वहीं जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है वहां एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी सेवा लेना अनिवार्य होगा। अगस्त तक ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी गैस सेवा बंद की जा सकती है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से महोबा शहर के गांधीनगर, बजरंगनगर और नारूपुरा सहित कबरई नगर पंचायत के आंबेडकरनगर, भगत सिंहनगर, गांधीनगर, इंदिरानगर, जवाहरनगर और किदवईनगर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कंपनी अब घर-घर गैस आपूर्ति के लिए पूरी तरह तैयार है। आईजीएल के बांदा सुपरवाइजर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। कंपनी ने गैस आपूर्ति भी शुरू कर दी है।
पभोक्ताओं को हर दो महीने में गैस बिल का भुगतान करना होगा। फिलहाल महोबा में पीएनजी आपूर्ति के लिए कोई स्थायी प्लांट स्थापित नहीं हो सका है। कंपनी प्लांट के लिए उपयुक्त भूमि तलाश रही है। तब तक महोबा और कबरई में एक-एक टैंकर के माध्यम से कंट्रोल प्वाइंट से गैस आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है और किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है।