{"_id":"6a283cdcd804df5dcb02539d","slug":"banda-hottest-in-the-state-storms-wreak-havoc-across-several-districts-two-dead-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: बांदा रहा प्रदेश में सबसे गर्म, कई जिलों में आंधी-तूफान से तबाही, दो की मौत; कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: बांदा रहा प्रदेश में सबसे गर्म, कई जिलों में आंधी-तूफान से तबाही, दो की मौत; कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में मौसम का कहर जारी है। मंगलवार को जहां दिन में तेज धूप से लोग बेहाल दिखे वहीं शाम होते ही तेज आंधी, तूफान ने तबाही मचा दी।
मौसम का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार को मौसम के दो रंग दिखे। बांदा में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। मंगलवार को बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम पारा 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री रहा। जनपद का कमासिन क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस बीच 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली लू ने लोगों को झुलसाया। दूसरी ओर महोबा, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। पेड़ गिरने से उन्नाव और दीवार गिरने से इटावा में एक-एक की जान चली गई। कई लोग घायल हो गए।
उन्नाव में सोमवार रात करीब 2:15 बजे 70 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के दोस्तअलीखेड़ा निवासी झूरी घर के बाहर झोपड़ी में लेटे थे। तूफान से नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। इससे दबकर उनकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर दो जगहों पर पेड़ गिरने से करीब ढाई घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बिजली के 250 पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर से लेकर गांव तक कई क्षेत्रों में करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा।
Trending Videos
उन्नाव में सोमवार रात करीब 2:15 बजे 70 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के दोस्तअलीखेड़ा निवासी झूरी घर के बाहर झोपड़ी में लेटे थे। तूफान से नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। इससे दबकर उनकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर दो जगहों पर पेड़ गिरने से करीब ढाई घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बिजली के 250 पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर से लेकर गांव तक कई क्षेत्रों में करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। लगभग सवा चार बजे 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। जिले में 170 बिजली के खंभे और कई पेड़ गिर गए। अनेक स्थानों पर दीवारें भी ढह गईं। व्यापक नुकसान के कारण देर रात तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा में गंभीर की पत्नी कैलाशी देवी (50) बाड़े की दीवार ढहने से दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने जब तक उन्हें निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर तेज तूफान में उड़कर आई एक बोरी ओएचई बिजली लाइन में फंस गई। इससे खातीपुरा हावड़ा स्पेशल ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पांच मिनट प्रभावित रहा और ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। तूफान में इटावा-मैनपुरी रेल लाइन पर राहतपुरा के पास 4 बजकर 52 मिनट पर एक भारी भरकम पेड़ रेलवे ट्रेक के बीच गिर गया जिससे करीब 38 मिनट तक ट्रैक प्रभावित रहा।
फतेहपुर के विजयीपुर ब्लाॅक क्षेत्र में मंगलवार सुबह आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचाई। बहेरा, खैरी रावतपुर के बीच कई जगह विद्युत पोल टूटकर गिर गए और पेड़ जड़ से उखड़ गए। क्षेत्र की बड़ी आबादी में विद्युत आपूर्ति ठप है। सड़क पर पेड़ गिरने से बहेरा-खैरी-रावतपुर मार्ग भी बंद हो गया।
महोबा के चरखारी में मंगलवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ। 15 मिनट तेज आंधी चलने से बस स्टैंड, रूपनगर वार्ड व सब्जी मंडी क्षेत्र में पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर पोल टूटने से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कन्नौज के चपुन्ना, इंदिरा नगर, नगला चौधरी, जरियापुर, कपूरपुर तुर्कपुर समेत आसपास के गांवों में मंगलवार दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई।