{"_id":"6a285ce09da593d40c041df9","slug":"hospital-power-outage-for-two-hours-treatment-in-mobile-light-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126038-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो घंटे गुल रही अस्पताल की बिजली, मोबाइल की रोशनी में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो घंटे गुल रही अस्पताल की बिजली, मोबाइल की रोशनी में इलाज
विज्ञापन
फाेटो 09 एमएएचपी 17 परिचय-बिजली न आने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में भर्ती मरीज को इजेक्शन लगाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी और उसम के बीच मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल की बिजली अचानक गुल हो गई। मुख्य चेंज ओवर खराब होने से वार्डों में अंधेरा छा गया। इस दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हुआ। कूलर-पंखे बंद होने से भर्ती मरीज परेशान रहे। तीमारदार पंखे से हवा कर मरीज को राहत पहुंचाते नजर आए।
दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल की अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कत हुई। बिजली न होने से स्वास्थ्यकर्मी वीगो, ड्रिप व नीडल लगाने के लिए मोबाइल की टॉर्च की रोशनी का प्रयोग करते नजर आए। तीमारदार अपने मरीजों को राहत देने के लिए पंखों और कपड़ों से हवा करते दिखे। तीमारदार सुनील ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के डायलिसिस के लिए आए थे। दो घंटे बिजली नहीं रही इससे परेशानी हुई।
सुमन निगम व अन्य तीमारदारों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। बिजली न होने से पैथोलॉजी लैब, एक्सरे, ब्लड टेस्ट जैसी अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्य चेंज ओवर में फाॅल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। ओवरलोड के कारण जनरेटर भी लोड नहीं ले पा रहा था। नया चेंज ओवर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।