सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fearing death, the young man murdered the tantrik.

Mahoba News: मौत के डर से युवक ने की थी तांत्रिक की हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fearing death, the young man murdered the tantrik.
फोटो 09 एमएएचपी 04 परिचय-गिरफ्तार आरोपी लखन साहू। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। कस्बा श्रीनगर में 13 दिन पहले वृद्ध तांत्रिक की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। अंधविश्वास में अपनी मौत के डर से युवक ने तांत्रिक की गड़ासे से हत्या कर शव कुएं में फेंका था। परिवार में आ रही बीमारियों और परेशानियों के लिए तांत्रिक विद्या को युवक जिम्मेदार मानता था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त गड़ासा व मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

कस्बा श्रीनगर निवासी रामप्रसाद प्रजापति (60) झाड़फूंक और पूजा-पाठ कराने के साथ पशुओं को चराने का काम करता था। 26 मई को वह बकरियां लेकर खेतों की ओर गया था। शाम को उसका शव दुर्जन साहू के कुएं से बरामद हुआ था। शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों के निशान की पुष्टि हुई थी। पत्नी लूली प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर रामप्रसाद की धारदार हथियार से हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। मंगलवार को थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह व सर्विलांस टीम के एसआइ शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने आरोपी लखन साहू को बिलरही तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा (बांका) दाऊपुरा तालाब से बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लखन ने बताया कि उसके भाई की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह भाई की मौत के साथ परिवार की अन्य परेशानियों और बीमारियों के लिए रामप्रसाद को जिम्मेदार मानता था।
विज्ञापन

उसका मानना था कि यदि वह रामप्रसाद की हत्या नहीं करेगा तो स्वयं उसकी मौत हो जाएगी। इसी के चलते उसने रामप्रसाद की हत्या कर शव कुएं में फेंका था। एसपी शशांक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अंधे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना श्रीनगर पुलिस की टीम ने अलग-अलग पहलुओं पर जांचकर आरोपी को पकड़ा गया। एसपी के अनुसार आरोपी अंधविश्वास में ग्रसित था और परिवार में सारी समस्याओं का जिम्मेदार का रामप्रसाद को मानता था। खुद को इन सबसे बचाने के लिए उसने तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका था।


बाजार से खरीदा था नया गड़ासा
कस्बा श्रीनगर के भैरवगंज निवासी लखन साहू ने तांत्रिक की हत्या के लिए बाजार से नया गड़ासा खरीदा था। 26 मई को वह खेत की ओर गया और तांत्रिक की उसी गड़ासे से हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था। घटना के बाद आरोपी तालाब किनारे गड़ासा फेंककर भाग गया था।
खुलासा करने वाली टीम पुरस्कृत
एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में एसआइ शिवप्रताप सिंह, विवेक यादव, दिनेश सिंह व कन्हैयालाल के अलावा थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह, कांस्टेबल अभिषेक वर्मा, दीपक वर्मा, रंजीत, निर्भय सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed