{"_id":"6ae24e7a930abe3b22015a6a","slug":"87-couples-joined-hands-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130106-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 28 परिचय-सम्मेलन में नवदंपती जोड़ों को आर्शीवाद देते अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संव
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को शहर के छतरपुर रोड स्थित कम्युनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 87 जोड़ों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना। विदाई की रस्म के बाद नवविवाहिताएं अपने जीवन साथी के साथ ससुराल के लिए रवाना हुईं।
समारोह में शामिल होने के लिए सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान वर-वधू की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसके बाद अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में कराई गईं। वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर हमसफर चुना। सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराने वाली प्रत्येक वधू के खाते में 64 हजार रुपये भेजे गए। साथ ही उन्हें 21 हजार रुपये कीमत के उपहार भी भेंट किए गए।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, सीडीओ बलराम कुमार, डीडीओ पंकज यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, अपर्णा नायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।