फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mercury drops as weather changes; light drizzle occurs

Mahoba News: मौसम बदलने से लुढ़का पारा, हल्की बूंदाबांदी

Thu, 29 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops as weather changes; light drizzle occurs
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले 24 घंटे में मौसम का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस दौरान शहर में दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा लेकिन 12 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम करीब पांच बजे हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 60 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है जो ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रवेश कर गया। इसका असर जनपद में भी दिखाई दिया। 30 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed