{"_id":"6aa4504dba727e946409ae44","slug":"artisans-busy-giving-the-final-touches-to-ganesha-idols-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128720-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर
विज्ञापन
महोबा। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के लिए गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई और सजावट का काम पूरा करने में लगे हैं। बाजार में इस बार अलग-अलग आकार व आकर्षक रूप वाली गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।
कारीगरों के मुताबिक प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दाम बढ़ने से इस बार लागत में इजाफा हुआ है। इसके चलते प्रतिमाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। छोटी गणेश प्रतिमाएं 700 से 1,500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं बड़ी और आकर्षक प्रतिमाओं की कीमत 6,500 से 11,000 रुपये तक है। कारीगर ओमप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष मूर्ति निर्माण में लगने वाली सामग्री के दामों में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इससे प्रतिमाओं को तैयार करने में पहले की अपेक्षा अधिक खर्च आ रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में गणेश प्रतिमाओं को लेकर उत्साह बना हुआ है।
बताया कि अब तक करीब 18 प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है। 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा। पर्व में अब दो दिन का समय शेष है। ऐसे में कारीगरों को अंतिम दिनों में प्रतिमाओं की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिमाओं को समय से तैयार करने के लिए कारीगर लगातार काम में जुटे हैं।