फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The First Level Checking process for EVMs and VVPATs should be conducted in accordance with the Commission's instructions.

Mahoba News: आयोग के निर्देशों के तहत हो ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया

Thu, 17 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The First Level Checking process for EVMs and VVPATs should be conducted in accordance with the Commission's instructions.
फोटो 17 एमएएचपी 11 परिचय-वेयर हाउस में ईवीएम-वीवीपैट का निरीक्षण करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नव
महोबा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने आगामी निर्वाचन को लेकर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की कार्यशीलता और तकनीकी स्थिति की जांच व प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दिशा निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी के दौरान मशीनों की जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों से जांच की प्रगति, मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था व अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी एफएलसी की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बाद में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारी व कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता व प्रभारी अधिकारियों की निर्वाचन से संबंधित कार्यों के संपादन के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य को संपन्न कराए जाने के लिए वाहनों की उपलब्धता, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था और कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रशिक्षण बेहतर तरीके से प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों को एफएलसी की रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अक्तूबर 2026 के अंत तक पूरे प्रदेश में एफएलसी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रनंदन सिंह, एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed