{"_id":"6a15ee1a208a2574b20c9469","slug":"ayushman-cards-will-be-issued-for-beneficiaries-left-out-of-the-scheme-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125615-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: योजना से छूटे लाभार्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: योजना से छूटे लाभार्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य विभाग ने छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के साथ बनवाने की व्यवस्था की है। लाभार्थी अब जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी अपने कार्ड बनवा सकते हैं। यह नई व्यवस्था सभी पात्र लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए की गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. रमाकांत चौरिहा ने बताया कि जनपद में कुल 4,25,310 आयुष्मान लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 2,79,612 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर अब शेष छूटे लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आयुष्मान कक्ष में आयुष्मान मित्र से बनवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ, एएनएम और आशा संगिनी भी यह कार्य करेंगी। 100 दिवसीय तपेदिक मुक्त भारत अभियान के तहत लगने वाले विशेष ग्राम स्तरीय शिविरों में भी कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आयुष्मान लाभार्थी स्वयं गूगल प्ले स्टोर और वेबसाइट से घर बैठे अपना कार्ड बनाकर डाउनलोड कर सकते हैं।