{"_id":"69b854eba94d6a3daa057237","slug":"bees-attack-solar-plant-workers-six-injured-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123393-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सोलर प्लांट कर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सोलर प्लांट कर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला, छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना खन्ना के रतवा गांव के पास बनाए जा रहे सोलर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों पर सोमवार की दोपहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले से छह कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कबरई पहुंचाया गया।
थाना खन्ना के रतवा गांव में सोलर प्लांट बनाया जा रहा है। इसमें औरैया निवासी 12 से अधिक श्रमिक फिटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कुछ कर्मचारी इधर-उधर छिप गए जबकि मधुमक्खियों के काटने से अखिलेश, विनय कुमार, कमलेश, निखिल, संदीप, जितेंद्र घायल हो गए। मधुमक्खियों के जाने पर अन्य श्रमिक घायलों को सीएचसी कबरई लाए।
Trending Videos