सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Compost biogas plant will be set up, gas shortage will be resolved

Mahoba News: लगेगा कंपोस्ट बायोगैस प्लांट, दूर होगी गैस की किल्लत

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 19 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Compost biogas plant will be set up, gas shortage will be resolved
विज्ञापन
महोबा। जनपद महोबा में कंपोस्ट बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए एक निजी कंपनी आगे आई है। कंपनी ने उद्योग विभाग को यह प्रस्ताव दिया है। कंपोस्ट बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनी की ओर से जिले में 70 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्लांट की स्थापना के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जमीन मिलने के बाद उद्योग विभाग की ओर से एमओयू को साइन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Trending Videos

रोहतक की निजी कंपनी आर-9 पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महोबा में कंपोस्ट बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव उद्योग विभाग को दिया है। कंपनी की ओर से इसको लेकर चरखारी क्षेत्र में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन भी देखी गई है। हालांकि, अन्य स्थानों पर भी जमीन की तलाश की जा रही है। प्रस्तावित कंपोस्ट बायोगैस प्लांट की 12 टन प्रतिदिन गैस उत्पादन की क्षमता होगी। प्लांट में गोबर, भूसा, पराली आदि के माध्यम से बायोगैस तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन मिलने के बाद उद्योग विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएंगी। इसके बाद कंपनी की कंपोस्ट बायोगैस प्लांट की स्थापना का काम शुरू करेंगी। प्लांट में स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed