{"_id":"6ad51bf6f369a7d10307c3ee","slug":"daughters-of-mahoba-win-sepaktakraw-championship-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129800-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा की बेटियों ने जीती सेपकटकरा चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा की बेटियों ने जीती सेपकटकरा चैंपियनशिप
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में चल रही 21वीं सीनियर स्टेट सेपकटाकरा चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार की देर रात तक चले क्वाड इवेंट महिला के फाइनल मुकाबले में महोबा की बेटियां ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग की चैंपियन जनपद बरेली की टीम बनी। विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
महिला वर्ग के क्वाड इवेंट में महोबा, बरेली, लखनऊ व बागपत जिलों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में महोबा और बरेली की टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसमें महोबा ने खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के क्वाड इवेंट में महोबा, मुरादाबाद, बरेली व सीतापुर जिले की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। महोबा ने मुरादाबाद और बरेली ने सीतापुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में बरेली ने महोबा को 2-0 को पराजित कर खिताब जीता।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, यूपी सेपकटाकरा संघ के महासचिव सुनील सीरिया, उपाध्यक्ष जय कुमार, इंडिया कोच बीए शर्मा, जेएस द्विवेदी, मीना कुमारी, प्रयागराज के विनोद कुशवाहा, बागपत के अनुज तोमर, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व महासचिव अमित अग्रवाल ने सम्मानित किया। मैचों का संचालन रामकुमार, रेफरी सुरभि, सेजल, अर्पित वाजपेयी और सिद्धगोपाल द्विवेदी ने किया।