{"_id":"6ad5174f7a04e842b705ab07","slug":"family-distressed-by-threats-puts-up-house-for-sale-posters-outside-their-home-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129812-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: धमकी से परिवार परेशान, घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: धमकी से परिवार परेशान, घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 18 परिचय-समस्या बताता पीड़ित रामकिशन और मकान के बाहर चस्पा पोस्टर। संवाद
चरखारी (महोबा)। बेटी की सुरक्षा व दबंग की धमकियों से परेशान परिवार गांव छोड़ने को मजबूर है। पीड़ित ने घर के दरवाजे पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव का एक दबंग उधारी चुकाने के बाद भी रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने व बेटी को उठा ले जाने की धमकियों से वह दहशत में हैं।
कोतवाली चरखारी के बमरारा निवासी रामकिशन अनुरागी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उसने पिछले साल गांव के एक युवक से 65 हजार रुपये उधार लिए थे। दावा किया कि इसके एवज में वह अब तक 3.05 लाख रुपये दे चुका है। बावजूद इसके उससे दो लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। आरोप है कि रुपये न देने पर युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके पास धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। मामले की शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
धमकियों से बेटी की सुरक्षा का डर बना है। गांव में रहना मुश्किल है। इससे वह मकान बेचकर परिवार समेत दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहा है। घर के बाहर लगे पोस्टर परिवार की परेशानी बयां कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।