फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not drive under the influence of alcohol during the festive season: ARTO

त्योहार में शराब पीकर न चलाएं वाहन : एआरटीओ

Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Do not drive under the influence of alcohol during the festive season: ARTO
महोबा। आगामी दशहरा और दिवाली के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में एआरटीओ व एआरएम ने चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान शपथ दिलाकर दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एआरटीओ दयाशंकर ने छतरपुर रोड स्थित नवीन बस स्टैंड पहुंचकर चालकों व परिचालकों को वाहन चलाते समय नियमों का ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने शहर के महोबा डिपो पहुंच चालकों को शराब न पीकर और तेज गति से वाहन न चलाने के निर्देश दिए। कहा कि बसों में अश्लील गाने न बजाएं, महिलाओं से अभद्रता न करें व बस में सफर करने वाले यात्रियों के साथ शालीन और मधुर व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि त्योहारों के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में चालक व परिचालक जिम्मेदारी समझकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का दायित्व निभाएं। इस मौके पर कार्यालय सहायक रामनरेश साहू, डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार, नरेंद्र सिंह, रिजवान खान, सुधीर मिश्रा, एमपी लखेरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed