{"_id":"69b5a554c6956eef220f3a5c","slug":"drone-mapping-confirms-irregular-mining-suspects-tax-evasion-worth-crores-mahoba-news-c-12-knp1008-1455501-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ड्रोन मैपिंग से अनियमित खनन की पुष्टि, करोड़ों की कर चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ड्रोन मैपिंग से अनियमित खनन की पुष्टि, करोड़ों की कर चोरी की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी में कारोबार करने वाले क्रशर व्यापारियों की आय के स्रोत और काम करने के तरीकों की गहराई से जांच में लगी आयकर टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पहाड़ों की ड्रोन मैपिंग के बाद इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि यहां पर अनियमित खनन किया गया है और ऐसे में करोड़ों की कर चोरी की आशंका बनी हुई है। अफसरों ने बड़े पैमाने पर खामियां मिलने की बात कही है लेकिन अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल टीम ने प्लांटों से भारी मात्रा में अभिलेख जब्त कर लिए हैं।
आयकर टीम ने 11 फरवरी को कबरई स्थित जगदम्बा ग्रेनाइट, श्रिया ग्रेनाइट और दिदवारा स्थित श्रिया ग्रेनाइट में छापेमारी की थी। आयकर टीम पिछले चार दिन से दिन-रात क्रशर प्लांट में रुककर इसके संचालन के तरीके, पहाड़ों से आने वाले पत्थरों का हिसाब, प्लांट मालिकों के अन्य कारोबार की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को टीम ने मकरबई, रमकुंडा, खजुरिहा पहरा समेत कुछ अन्य पहाड़ पर बने खनन क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग कराई थी। शनिवार को टीम ने प्लांट से भारी मात्रा में मिले अभिलेखों को अब अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार की शाम अधिकारियों की ओर से संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया गया कि क्रशर प्रतिष्ठानों से जुड़े कई अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। ड्रोन मैपिंग से मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट भी शामिल कर ली गई है। करोड़ों की कर चोरी की आशंका है। इसकी पुष्टि के लिए कबरई के अलावा, बांदा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर संचालित कारोबार से संबंधित अभिलेख की विस्तृत जांच हो रही है। सभी अभिलेखों की जांच के बाद ही वास्तविक कर चोरी के आंकड़े प्राप्त हो पाएंगे। अफसरों ने कहा कि आयकर टीम की ओर से किसी भी क्रशर प्लांट को बंद नहीं कराया गया है। प्लांट संचालकों ने स्वयं ही क्रशर प्लांट संचालित नहीं किए हैं। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि टीम की ओर से प्लांट बंद कराने के लिए कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई है।
चौथे दिन भी बंद रहे प्लांट, कारोबार में भारी गिरावट
महोबा। आयकर टीम की ओर से यह सफाई दी गई कि उनके द्वारा छापेमारी वाले प्लांट समेत अन्य किसी भी प्लांट को बंद नहीं कराया गया है। संचालकों ने स्वयं ही काम बंद कर रखा है जबकि दूसरी ओर कबरई में चौथे दिन शनिवार को भी अधिकांश क्रशर प्लांट बंद रहे और वाहनों का आवागमन ठहरा रहा। ऐसे में पत्थरमंडी के नाम से विख्यात इस कस्बे के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि अब तक कारोबार में 50 फीसदी से नीचे की गिरावट दर्ज की गई है। पत्थरमंडी में प्रतिदिन छह से सात करोड़ का कारोबार होता है। ट्रकों की संख्या घटने और अधिकांश प्लांट बंद होने से कारोबार में गिरावट आई है।
Trending Videos