{"_id":"69b7e7e9dd8be6fdf70149eb","slug":"mahoba-accident-roadways-bus-collides-with-stationary-dumper-10-passengers-injured-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई स्थित खनिज बैरियर के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
जनपद कानपुर से महोबा आ रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस दोपहर करीब दो बजे खनिज बैरियर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गई। महिलाएं अपने बच्चों को संभालते और घायल होने पर लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। दुर्घटना में महोबा निवासी नाजरा खातून, मवई निवासी जयकरण, रतवा निवासी जयराम, उसकी पत्नी शंकुदेवी व बेटा मयंक, कानपुर निवासी जशोदा, हृदयांश, खजुराहो निवासी अच्छेलाल, सिद्धार्थ और लल्लीराम घायल हुए हैं। सिद्धार्थ और लल्लीराम की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। चालक को झपकी आने से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos