सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur FIR Not Registered for Seven Days Even After Medical Report Triple Talaq Case Filed on ADCPs Orders

Kanpur: मेडिकल रिपोर्ट के बाद भी सात दिन तक नहीं लिखी FIR, एडीसीपी के आदेश पर तीन तलाक का केस दर्ज, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के चकेरी में तीन तलाक पीड़िता की सात दिनों तक सुनवाई न होने के बाद एडीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

Kanpur FIR Not Registered for Seven Days Even After Medical Report Triple Talaq Case Filed on ADCPs Orders
जानकारी देती पीड़िता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक तीन तलाक पीड़िता सात दिनों तक न्याय के लिए थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामला जब एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के संज्ञान में आया, तो उनके कड़े आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Trending Videos

बता  दें कि थाना क्षेत्र निवासी एक एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, बेरहमी से मारपीट करने और अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसने सात दिन पहले थाना चकेरी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन इतने दिनों तक उसकी सुनवाई नहीं हुई और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- पति के अवैध संबंध भी हैं
हैरानी की बात यह है कि चकेरी पुलिस द्वार पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान पीड़िता दर-दर भटकती रही और लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग करती रही। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति अरशद के अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है।





जांच में जुटी पुलिस
मामले ने तूल तब पकड़ा जब एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, समय पर कार्रवाई न करने वाले संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed