सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire broke out in a mud house, an old woman and eight cattle were burnt.

Mahoba News: कच्चे मकान में लगी आग, वृद्धा व आठ मवेशी झुलसे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a mud house, an old woman and eight cattle were burnt.
विज्ञापन
-आग की घटना में एक लाख से अधिक का हुआ नुकसान
Trending Videos

फोटो 19 एमएएचपी 18 परिचय-घटना में आग से जला कच्चा मकान। संवाद

संवाद न्यूज़ एजेंसी

खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कुआं गांव में बुधवार की रात एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। आग की चपेट मेंं आने से वृद्धा व आठ मवेशी झुलस गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह महिला और मवेशियों को बचाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। आग की घटना में करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

कुआं गांव निवासी मानकुंवर श्रीवास (60) रोजाना की तरह मवेशियों की भूसा डालने के बाद रात करीब 11 बजे सो गईं। अचानक उसके कच्चे मकान में आग लग गई। लपटे उठने पर वृद्धा ने शोर मचाया। तब आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर आग से झुलसी महिला, एक भैंस और सात बकरियों को बाहर निकाला। पड़ोसियों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी खरेला में भर्ती कराया। झुलसी महिला के बेटे अरविंद श्रीवास ने बताया कि आग से मकान में रखे कृषि उपकरण व गृहस्थी जल गई है। इससे उसे एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सीओ चरखारी दीपक दुबे व थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed