सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth shot dead in broad daylight, father attacked with axe

Mahoba News: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in broad daylight, father attacked with axe
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के चंदौली गांव में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे दबंगों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने दौड़े पिता पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कारण नवंबर व दिसंबर माह में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की खुन्नस बताया जा रहा है। घायल पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात किया गया है।
Trending Videos




चंदौली गांव निवासी नरेंद्र राजपूत (25) अपने पिता मंगल सिंह (60) के साथ खेत गया था। दोपहर करीब दो बजे पिता-पुत्र खेत पर काम करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक किराना दुकान के पास पहले से घात लगाए खड़े छह लोगों ने दोनों को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। इससे गोली नरेंद्र के जांघ और सीने में लगी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से मंगल सिंह खून से लथपथ होकर गिर गया। तब आरोपी दोनों को मृत समझ मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि मंगल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल मंगल सिंह ने बताया कि माह नवंबर व दिसंबर 2025 में आरोपियों से झगड़ा हुआ। यह मामला पुलिस तक पहुंचा। इसी खुन्नस में आरोपी पहले भी धमकी दे चुके हैं और आज घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से उसके बेटे की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व सीओ चरखारी दीपक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटना की बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल मंगल की तहरीर पर पुलिस ने संतोष राजपूत, मुन्ना, प्रिंस राजपूत, नंदकिशोर, मानसिंह और रामकिशन राजपूत निवासीगण चंदौली के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि पिता घायल है। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराईं थीं। दोनों अभियोगों में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी गई है। घटना में नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed