{"_id":"69c1927d4f35f95c21018bdc","slug":"deployment-is-not-being-done-as-compared-to-the-sanctioned-posts-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123604-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वीकृत पदों की तुलना में नहीं हो पा रही तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वीकृत पदों की तुलना में नहीं हो पा रही तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शासन इसके सापेक्ष डॉक्टर और खासकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं कर पा रहा है। नतीजा यह है कि पांच साल में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है लेकिन डॉक्टर और स्टाफ नहीं बढ़ा। इससे एक-एक डॉक्टर पर अधिक मरीज देखने का दबाव पड़ रहा है।
वर्तमान समय में जिला अस्पताल की ओपीडी पर गौर करें तो रोजाना यहां 900 से 1000 मरीज इलाज के लिए आते हैं जबकि पांच साल पहले ओपीडी की संख्या 400 से 500 तक पहुंचती थी। गौर करने वाली बात यह है कि पांच साल में मरीजों की संख्या दोगुने के करीब पहुंच चुकी है लेकिन डॉक्टर व स्टाफ में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे यहां तैनात डॉक्टरों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। जहां डॉक्टर को ओपीडी में पहले 50-100 से मरीज देखने पड़ते थे। अब इसकी संख्या 150 से भी अधिक हो चुकी है। पांच साल में यहां कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। जिसके मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। जुकाम, बुखार की दवा लेकर ही मरीज लौट जाते है। अगर कोई मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित है या फिर घायल है तो उसका झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर होना तय हो जाता है। सामान्य मरीजों के लिए जिला अस्पताल काम कर रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखें तो वर्तमान में यहां पर हृदयरोग, चर्म रोग, एनेस्थेटिस्ट, फिजिशियन नहीं हैं।
Trending Videos